श्री मेंहदीपुर बालाजी धाम
श्री मेंहदीपुर बालाजी - Mehandipur Balaji मन्दिर राजस्थान के तहसील सिकराय में स्थित हनुमान जी का एक प्रसिद्ध मन्दिर है। भारत के कई भागों में हनुमान जी को बालाजी कहते हैं। यह स्थान दो पहाड़ियों के बीच बसा हुआ बहुत आकर्षक दिखाई देता है। यहाँ की शुद्ध जलवायु और पवित्र वातावरण मन को बहुत आनंद प्रदान करती है।
श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम अपने चमत्कारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग अर्जी लगाने आते हैं, मान्याताओं के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं
मेहंदीपुर बालाजी धाम Mehandipur Balaji Dham में प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए लोग देश के कोने कोने से आते हैं. लोग यहां ऊपरी चक्कर और प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए अर्जी लगाने पहुंचते हैं. बालाजी में प्रेतराज सरकार और भैरवबाबा का भी मंदिर है.
श्री मेहंदीपुर बालाजी में अर्जी कैसे लगाते है?
श्री मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने पर आपको दुकानदार द्वारा एक थाली दी जाती है. इस थाली में सवा शेर लड्डू होते हैं. इस थाली में दरख्वास्त का एक दोना दिया जाता है. साथ ही एक कटोरी में थोड़ा सा घी दिया जाता है. इस थाली को सिर पर रख लें और फिर अपना पूरा नाम, अपने पिता का पूरा नाम, एवं महिलाएं अपने पति का पूरा नाम बोलें. इसके बाद अपना पता बताते हुए मन अपनी किन्हीं तीन समस्यायों के बारे में सोचें. ध्यान रहे इस दौरान सिर्फ 3 समस्याओं के बारे में ही सोचें.
श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के सामने पहुंचने पर अपनी थाली महाराज जी को दे दें. महाराज जी द्वारा आपकी थाली में से कुछ लड्डू और थोड़ा सा घी इसमें से निकालकर हवन में डाल दिया जाता है. आपकी थाली में सिर्फ 6 लड्डू छोड़े जाते हैं. यह सब होने के बाद आपको मन में फिर से वहीं चीजें दोहरानी है जो अभी आपको बताई गई हैं. ये सब होने के बाद आपको दरख्वास्त करनी है और आपको वापस दुकानदार के पास जाना है. वहां पहुचने पर थाली में बचे 6 लड्डू सहित आपको उस थाली को दुकानदार को दे देना है. इसके साथ ही आपका पहला चरण समाप्त हो जाएगा.

Post a Comment
Post a Comment